प्रेम में हारी हुई लड़की
चाहती है माथे में चुम्बन
दिन भर के थकान के बाद
एक स्पर्श जो उसे आराम दे
यक़ी दिलाए की कोई साथ है
जो हाथ थामकर चलते जाए
राह में गढ्ढे दिखे
तो उसे गिरने से बचाए
डरकर बैठे
तो उसे साहस दिलाए
झूठ के राह पर चले
तो सच बोलना सिखाए
उलझ जाए किसी पहलू पर
तो उसे सुलझा जाए
जब दिल भर जाए
तो उसे वापिस हँसना सिखाए
बुरी स्मृतियों को भूलकर
चाहती है कुछ अच्छे पल संजोना
बिखरे मोतियों को समेटकर
चाहती है अच्छे साथ की माला
ये पकड़-छोड़ की दौड़ में कौन साथ रहेगा
असमंजस की स्थिति में कोई अपना छूटेगा
प्रेम में हारी हुई लड़की
चाहती है माथे में चुम्बन
----------------------
पूजा देवांगन 🌻
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें