मैंने चिड़िया सा उड़ना चाहा
आकाश न मिला
मैंने बीज सा उगना चाहा
जमीं न मिली
मैंने घास पर लेटना चाहा
फ़ुरसत न मिली
मैंने किसी की आंख में झांकना चाहा
जहां से पूरा आसमान दिखे
ऐसा कोई झरोखा न मिला
मैंने सपनों की दुनिया में जीना चाहा
जिंदगी पर सोती ही रही
मैंने खुशी खरीदनी चाही
दुख ने मुझे ठग लिया
मैंने खुद को भूलना चाहा
पीड़ाएं बार-बार याद दिलाती रहीं
मैंने खुद की खुदी को निछावर करना चाहा
खुदा न मिला !
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें