मेरी सुबह से शाम में..
सोता हूं तो हसीं ख्वाब में..
तन मन को खिला जाती हो..
मुझे याद तुम बहुत आती हो ।
सुबह चाय बनाने जाता हुं..
मन में गाना गुनगुनाता हूं..
एक चाय की प्याली हों..
उसको पिलाने वाली हों..
मुझे याद तुम बहुत आती हो ।
भरी दोपहर की गर्मी में..
थक-हार आता हूं रूम में..
कोई दरवाजा खोलने वाली हो..
मुझे याद तुम बहुत आती हो ।
मेरी उदासियों भरी शाम में..
मन नहीं लगता किसी काम में..
हर लम्हे सितम ढहाती हों..
मुझे याद तुम बहुत आती हो ।
सावन के सुहाने मौसम में..
रिमझिम फुहारों के मुहाने में..
कोई मेरे साथ भीगने वाली हो..
मुझे याद तुम बहुत आती हो ।
:- दिनेश रातंगवाल